फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dirty bedsheet see cms unhappy

बेड पर गंदी चादरें देख सीएमएस नाराज

Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
dirty bedsheet see cms unhappy
रेडियोलाजी सेक्शन में स्थित एमआरआई का कक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने मंगलवार को ओपीडी व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड में भर्ती कई मरीजों के बेड पर गंदी चादरों को देख नाराजगी जताई। तत्काल चादरें बदलवाने को कहा। कुछ स्टाफ नर्सों को यूनिफार्म में न देख उनको चेतावनी दी। रेडियोलाजी कक्ष में स्थित एमआरआई व सीटी स्कैन के कक्ष में बिना तलाशी लिए किसी को गेट के अंदर न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सीएमएस ने सुबह नौ से 11 बजे तक इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी वार्ड के निरीक्षण में सभी केबिन में डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद मिला। इमरजेंसी वार्ड में भी डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। जनरल वार्ड के गाइनी, बाल रोग व आर्थो वार्ड में कई मरीजों के बेड पर बिछी चादरें काफी गंदी थी। कुछ बेड पर चादरें बिछी नहीं थी। इस पर उन्होंने वार्ड ब्वाय व स्टाफ नर्स को निर्देश दिए कि साफ चादरें बेड पर बिछाई जाएं। इस दौरान वार्डों में चार स्टाफ नर्स बिना यूनिफार्म के काउंटर पर ड्यूटी करती दिखी। सीएमएस ने सभी को यूनिफार्म में ही ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए। रेडियोलाजी कक्ष में स्थित अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एमआरआई कक्ष का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लखनऊ के लोहिया अस्पताल में एक राज्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड की पिस्टल एमआर मशीन में चिपक जाने की घटना के बाद सीएमएस ने वहां तैनात एमआरआई टेक्नीशियन व सुरक्षा गार्ड को निर्देश दिए कि एमआरआई कक्ष में आने वाले मरीज व स्टाफ सभी की तलाशी ली जाए। तलाशी के बाद ही किसी को एमआरआई कक्ष तक आने दिया जाए। उन्होंने गेट पर इसका आदेश चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed