फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diesel truck mechanic stole hostage

मिस्त्री को बंधक बना ट्रक से डीजल चुराया

Fri, 05 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 05 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Diesel truck mechanic stole hostage
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड जसौली गांव के पास खड़े ट्रक से चोरों ने  डीजल चोरी कर लिया। मौके पर पहुंचे एक दुकानदार को तमंचा लगाकर बंधक बना लिया। गाड़ी पर बैठने के बाद दुकानदार को छोड़कर भाग निकले। गुरसहायगंज कस्बा निवासी मुन्नू ट्रक चालक है। उसकी ससुराल जसौली कोतवाली कन्नौज में है। वह  ट्रक  लेकर  ससुराल आया हुआ था। जीटी रोड किनारे ट्रक को खड़ा कर रात के समय ससुराल चला गया। सुबह चार बजे के बाद बुलेरो सवार चोरों ने खड़े ट्रक का टैंक खोलकर डीजल चोरी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी  बीच जसौली गांव निवासी अब्दुल कलाम मिस्त्री अपने खोखे की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि कुछ लोग ट्रक के टैंक से डीजल निकाल रहे हैं। जानकारी न होने के कारण वह ट्रक के पास पहुंच गया। तभी डीजल चोरों ने उसकी कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी। इससे वह चुप खड़ा रहा यही नहीं चोरों ने अपनी कार में डीजल रखने के दौरान अब्दुल कलाम मिस्त्री को तमंचा लगाकर बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


बाद में उसे तमंचे के बल पर अपने साथ बोलेरो तक ले गए। इसके बाद उसे धक्का मारकर बोलेरो लेकर फरार हो गए। मिस्त्री ने बताया कि बुलेरो की नंबर प्लेट पर कागज चपके हुए थे। कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। न ही किसी ने घटना की जानकारी फोन पर दी। फिर भी मामले की छान बीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed