फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhaandhalee: koee mrt to kisee ka mila pakka aavaas

धांधली: कोई मृत तो किसी का मिला पक्का आवास

Tue, 17 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
dhaandhalee: koee mrt to kisee ka mila pakka aavaas
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गरीब पात्रों को लाभ देने के लिए 3152 का लक्ष्य आवंटित किया गया। पांच ब्लाकों में 298 लाभार्थी अपात्र मिलने पर दोबारा जांच करने के लिए 22 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। तालग्राम ब्लाक में 32 आवासों की जांच में 10 अपात्र मिले हैं। इसमें कोई मृत मिला तो किसी का पक्का आवास बना था। अफसरों ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। सीडीओ ने अपात्रों का चयन करने वाले अफसरों पर कार्रवाई के लिए कहा है। बाकी अफसरों को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जांच में ये मिले अपात्र
-राज किशोर: मृत्यु हो चुकी है। पक्का मकान बना है।
-रामशंकर: पक्का मकान बना है।
-रामकिशन: पक्का मकान बना है।
-जागेश्वर: पक्का मकान बना है।
-जयपाल: मौत हो चुकी है। पक्का मकान बना है।
-रावेंद्र: पक्का मकान बना है।
-दिनेश चंद्र: पक्का मकान बना है।
-ज्ञानबाबू: पक्का मकान बना है।
-रेश्मा देवी: पक्का मकान है।
-रामानंद: मौत हो चुकी है। पक्का मकान बना है।
इन अफसरों की लगाई गई थी ड्यूटी
सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 298 अपात्रों की जांच के लिए 22 जिला स्तरीय अफसरों की ड्यूटी लगाई थी। डीआरडीए के अवर अभियंता राकेश कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, मुख्य कार्यकारी मत्स्य एसके शैलेट, आरईडी के अधिशासी अभियंता मायाराम, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता विमल कुमार, डीआरडीए के सहायक अभियंता हाकिम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई पारसनाथ, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि आरएन सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल, आरईडी के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, उपायुक्त मनरेगा रामसमुझ, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह व पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार रावत शामिल थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों की जांच के लिए जिन अफसरों की ड्यूटी लगाई गई, वह शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इससे कि आगे की कार्रवाई कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed