{"_id":"2469012356dde90b0a5eeacce9c8bff9","slug":"devotees-dance-in-prossion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांग लगाकर भक्तों ने किया नृत्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांग लगाकर भक्तों ने किया नृत्य
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव दुर्गा जवारा शोभायात्रा समिति की ओर से रविवार शाम कसबे के रामलीला मैदान से भव्य व विशाल जवारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल करीब एक सैकड़ा युवकों व युवतियों की टीम ने एक कुंतल से लेकर डेढ़ कुंतल तक वजनी लोहे की सांगों को अपने गालों के दोनों तरफ छेदकर उन्हें उठाया। बाद में सांगों के साथ भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा से पहले राम जानकी ठाकुरद्वारा में कमेटी पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व हवन किया।
शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर धर्मशाला रोड, सर्राफा मार्केट, किराना मार्केट से होती हुई गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ी। छतों पर से महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल मां दुर्गा की प्रतिमाओ पर फूलों की बारिश की। गगन भेदी जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा का किराना मंडी व सर्राफा मंडी में स्टाल लगाकर कलाकारों को जलपान कराया।
गांधी चौक पर पहुंचने पर हजारों की भीड़ जुट गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने करीब एक घंटे तक जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा से एक घंटे तक तिर्वा कन्नौज मार्ग बाधित रहा। देर रात शोभायात्रा खैरनगर रोड पर स्थित सिद्धपीठ मां काली देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष प्रभूदयाल सक्सेना, रामप्रकाश पेंटर, अखिलेश गुप्ता, अजय चर्तुेदी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, दिनेश सक्सेना, पातीराम सक्सेना सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा में उड़ा अबीर गुलाल
कसबे में रविवार को धूमधाम के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। बाद में मड़ियन गांव में स्थित तालाब में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नवरात्र पर्व पर कसबे में कई स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रविवार को मोहल्ला रामगंज की प्रतिमाओं को पावर हाउस के पास जमा किया गया। बाद में एक विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई।
पावर हाउस से शुरू हुई यात्रा में अबीर गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व युवकों ने जमकर नृत्य किया। जीटी रोड तिराहा, चकोर रोड. तिर्वा रोड होते हुए गांव मड़ियन पहुंची। यहां वेद मंत्रों के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस मौके पर सभासद पप्पू गुप्ता, अनिल चौरसिया,नीरज मिश्रा, अरविंद यादव, धर्मेंद्र, अजय श्रीवास्तव, आदेश चौरसिय, डा.आरएन सिंह, रवींद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।