फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Development undertaken demanded

विकास कार्य शुरू कराए जाने की मांग

Mon, 29 Dec 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 29 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Development undertaken demanded
क्षेत्र के गांव सैयदपुर सकरी के ग्रामीण विकास कार्यो की उपेक्षा से जलभराव व तमाम दिक्कतों से जूझ रहे हैं। सांसद द्वारा गांव को गोद लिए जाने के बाद विकास कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को स्थापित किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी फैजुन्निसा का कहना है कि सांसद डिंपल यादव द्वारा गांव को गोद लिए जाने की जानकारी मिलने पर काफी उम्मीद जगी थी। लेकिन अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए। इससे गांव की गलियों में जलभराव व आवागमन में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रावेंद्र कुमार का कहना है कि गांव में नालियों के अभाव में जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे आए दिन संक्रामक रोग पैर पसारते हैं। गांव के आसपास अस्पताल न होने से ग्रामीणों को जिला अस्पताल में इलाज कराने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल को जल्द गांव में बनवाया जाए। सावित्री देवी का कहना है कि गांव में उच्च शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जूनियर व उच्च शिक्षा के लिए नौनिहालों को कई किमी दूर जाना पड़ता है। इससे गांव की बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है।


उधर ग्रामप्रधान इखलाक अली का कहना है कि गांव में विकास कार्य कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत काफी विकास कार्य कराए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र व उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय के लिए अफसरों को अवगत कराया जाएगा। बजट आते ही गांव की गलियों व नालियों को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed