{"_id":"68190935451e6e832f05f214","slug":"devar-exploited-bhabhi-by-giving-marriage-ceremony-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129611-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी का किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी का किया शोषण
विज्ञापन
कन्नौज। शादी करने का झांसा देकर देवर पांच वर्ष से अपनी भाभी का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर देवर ने पीटकर हत्या करने की धमकी दी।
थाना सौरिख के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 18 वर्ष पहले शादी हुई थी, उसके दो बच्चे हैं। पति रोजी रोटी को लेकर दूसरे राज्य में काम करने चले गए। वह बच्चों के साथ अकेली रहती थी। देवर उस पर बुरी नीयत रखता था। पति के कई वर्ष तक न आने पर देवर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसने भी उसे छोड़ दिया। आरोप है कि छह माह पहले देवर ने एक स्टांप पर धोखा देकर हस्ताक्षर करा लिए, जिसमें लिखा था कि उसका देवर से कोई संबंध नहीं है और वह देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो देवर ने उसे पीटकर हत्या की धमकी दी। एसपी ने एसओ को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।