फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue in Kapurpur village, panic among villagers

कपूरपुर गांव में डेंगू, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dengue in Kapurpur village, panic among villagers
सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कपूरपुर गांव के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। मौसम में परिवर्तन के बाद कपूरपुर गांव में डेंगू बुखार का प्रकोप है। गांव में लगभग 15 लोग बुखार की चपेट में हैं। इनकी प्लेटलेट्स गिर रही हैं। डेंगू के लक्षण मिले हैं। गांव के रोगियों को सौ शय्या और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में कपूरपुर के लगभग दस ग्रामीण भर्ती हैं। इन्हें बुखार की शिकायत है। जांच कराने पर प्लेटलेट्स में कम निकलीं। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि डेंगू के लक्षण मिले हैं। गांव के कई मरीज निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हैं। बुखार को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। इनका कहना है कि गांव में गंदगी है। मौसम में भी परिवर्तन हुआ है। इससे लोग बीमार हो रहे। वहीं इस संबंध में ईएमओ डॉ. अभिषेक कटियार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के ये हैं बुखार से पीड़ित
कपूरपुर गांव की किस्मत तारा, हुस्न तारा, शबाना, जूली, अकरम, आसू, परवेज, सूबी आदि को सौ शय्या अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सहीम खान, अबरार खान सहित छह मरीजों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर बांटीं दवाएं
बुखार के मरीज बढ़ने की शिकायत पर डॉ. विवेक पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने पचास ग्रामीणों का कोविड टेस्ट कर दवाएं दीं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि गांव के प्रधान राजवीर खां को छिड़काव के लिए दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed