{"_id":"610e94e28ebc3ef41b766f58","slug":"demonstration-against-saurikh-policeman-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान के साथ अभद्रता पर भड़के साथी: सौरिख थानेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, माफी मांगने पर शांत हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवान के साथ अभद्रता पर भड़के साथी: सौरिख थानेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, माफी मांगने पर शांत हुए
Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। वह अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेज देंगे।
विज्ञापन
थाने में विरोध दर्ज कराते पीआरडी जवान व होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख में पहरा दे रहे पीआरडी जवान के साथ थानेदार की अभद्रता के खिलाफ पीआरडी और होमगार्ड ने कार्य बहिष्कार कर दिया। थाने में प्रदर्शन किया। सीओ के पहुंचने पर थानेदार ने पीआरडी जवान से माफी मांग ली।
इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। सौरिख थाने में तैनात पीआरडी जवान चरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह थाने में पहरा दे रहे थे। थानेदार हरिश्याम सिंह ने फोटो कॉपी कराने के लिए कहा। वह सुन नहीं पाए। आरोप है कि इस पर थानेदार ने अपने कमरे में बुलाकर गालीगलौज कर दिया।
शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद पीआरडी जवान ने साथियों को जानकारी दी। थानेदार के इस व्यवहार को लेकर पीआरडी जवान और होमगार्ड ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी थानेदार से माफी मांगने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर में कंपनी कमांडर मनोज त्रिपाठी और सीओ शिव कुमार थापा थाने पहुंचे। उन्होंने पीआरडी जवान से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। वह अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेज देंगे।