{"_id":"5e08ed338ebc3e880968fccf","slug":"demand-to-return-id-and-password-to-supply-inspector-kannauj-news-knp535172110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक को आईडी व पासवर्ड दिलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक को आईडी व पासवर्ड दिलवाने की मांग
विज्ञापन
नए राशन कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए नगर के पूर्ति निरीक्षक की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग पूर्ति विभाग कन्नौज कर रहा है। डीएम के निर्देश के बाद भी उनको अब तक नहीं लौटा गया। रविवार को सभासद ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को ज्ञापन सौंपकर आईडी व पासवर्ड दिलवाने की मांग की है।
नगर पालिका परिषद के सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ने बताया कि छिबरामऊ के पूर्ति निरीक्षक को पासवर्ड आईडी नहीं दी जा रही है। इस कारण नगर सहित सौरिख, सिकंदरपुर, तालग्राम, समधन, गुरसहायगंज के लोगों को कन्नौज तक की दौड़ लगानी पड़ती है।
मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से जा चुकी है। पिछले दिनों डीएम रवींद्र कुमार ने जिला पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया था कि अतिशीघ्र आईडी व पासवर्ड पूर्ति निरीक्षक छिबरामऊ को सौंप दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने समस्या का निराकरण करवाने की मांग की है। यदि शीघ्र ही आईडी व पासवर्ड पूर्ति निरीक्षक को न सौंपा गया तो सभी वकील पूर्ति विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे।
बता दें कि वर्तमान समय में जिला कार्यालय में तैनात लिपिक छिबरामऊ में कार्यरत था। स्थानांतरण के बाद से वह पूर्ति निरीक्षक का आईडी व पासवर्ड जिला मुख्यालय पर ही पिछले दो सालों से प्रयोग कर रहा है।