फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand to blacklist the responsible organization

Kannauj News: जिम्मेदार संस्था को काली सूची में डालने की मांग

Tue, 04 Aug 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to blacklist the responsible organization
गुरसहायगंज। अलीगढ़ में करीब 50 हजार बोरी (25 हजार क्विंटल) सरकारी चावल बारिश में खराब हो गया है। इस मामले में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार संस्था को काली सूची में डालने की मांग की है। मोर्चा के प्रादेशिक कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी ने इसे सरकारी संपत्ति का बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय भी कहा।
विज्ञापन

आनंद तिवारी ने आरोप लगाया कि परिवहन ठेकेदार ने कुप्रबंधन स्वीकार किया है। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने खराब और फफूंदी युक्त चावल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की आशंका जताई। एफसीआई अधिकारियों, स्टेशन प्रबंधन और संबंधित परिवहन ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। सरकारी राजस्व को हुए लगभग 10 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई भी मांगी गई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अलीगढ़ कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव धर्मेंद्र दुबे और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed