फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand for implementation of MIS and MIP for potato farmers

Kannauj News: आलू किसानों के लिए एमआईएस व एमआईपी लागू करने की मांग

Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of MIS and MIP for potato farmers
कन्नौज। सदर विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आलू किसानों को संकट से बचाने के लिए एमआईएस और न्यूनतम हस्तक्षेप मूल्य (एमआईपी) लागू करने की मांग की है। उन्होंने कृषि मंत्री को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। पत्र में उल्लेख किया गया कि इस वर्ष राज्य में आलू की बंपर फसल हुई है, जिससे स्थानीय मंडियों में भाव गिरने और किसानों को नुकसान होने का जोखिम बढ़ गया है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को राहत देने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्केट इंटरवेंशन स्कीम को अधिसूचित कर न्यायसंगत न्यूनतम हस्तक्षेप मूल्य घोषित किया जाए। भामाशाह भाव स्थिरता कोष के माध्यम से क्रय एजेंसियों द्वारा सीधे किसानों से आलू खरीदा जाए। सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदे गए आलू को पीडीएम, मॉडल फेयर प्राइस शॉप्स और मोबाइल वैंस से रियायती दरों पर आम जनता को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की प्राथमिकता और अंतरराज्यीय परिवहन, निर्यात हेतु भाड़ा अनुदान प्रदान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed