फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand for fruit plantation along road

रोड किनारे फलदार पौधे लगाने की मांग

Fri, 05 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 05 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for fruit plantation along road

उमर्दा के पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र सिंह ने

विज्ञापन
गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। इस दौरान कई मार्गों के किनारे फलदार पौधे लगाने की मांग की।

कहा कि देखने में आ रहा कि रोड किनारे बबूल समेत अन्य झाड़ीदार पौधे लगा दिए जाते हैं। इससे जनता को लाभ मिलने की बजाय दिक्कतें होती हैं। अक्सर कांटों से बाइक व अन्य वाहन पंक्चर हो जाते हैं। यदि रोडों के किनारे इमली, आम, जामुन, आंवला समेत अन्य फलदार पाधे लगाए जाएं तो इससे सरकार को लाभ हो सकता है।

वहीं आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। एक-एक किमी का दायरा बनाकर फलदार पौधे लगाकर उसे आम, जामुन, इमली जोन के तौर पर विकसित किया जाए। फल आने पर इन पेड़ों की सीजनल नीलामी कर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने इस मांग पर वन विभाग के अफसरों से वार्ता करके सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed