फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand for CBCID investigation of Reshu murder case arose

Kannauj News: रेशू हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच की मांग उठी

Tue, 11 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBCID investigation of Reshu murder case arose
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता व तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहामढ़ निवासी भूपेंद्र तोमर के भाई रेशू तोमर की 26 फरवरी को हत्या हो गई थी। कन्नौज बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। साथ ही एसपी से भी मुुलाकात की।आरोपियों की ओर से धमकी मिलने की बात कहकर जान को खतरा बताया। एसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने अधिवक्ता के भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले में खानापूर्ति की जा रही है। एसपी से मिलने से पहले अधिवक्ताओं ने लाइब्रेरी में बैठक भी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़ित साथी की ओर से दिए गए साक्ष्यों को पुलिस विवेचना में शामिल करे।
विज्ञापन

कन्नौज बार एसोसिएशन ने बताया कि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बाहर के जिले या सीबीसीआईडी से जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार यादव, रविंद्र यादव, फहीम जमा खां, सुभाष पाल, मोहित वर्मा, रामभजन पाल, रामकृपाल, राकेश तिवारी, रावेंद्र कटारा, अरुण यादव, आशीष राठौर, प्रशांत यादव, कृष्णकांत यादव व मोहम्मद वाहिद आदि कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए यह टास्क सीबीसीआईडी को देने की मांग की गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने इसके लिए अधिवक्त से आवेदन की मांग की है। एसपी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद उसे आगे भेजा जाएगा। वहां से आदेश मिलते ही जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी जाएगी। अधिवक्ता ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी, इसके तहत उन्हें सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed