{"_id":"592c651b4f1c1bdf15bdb720","slug":"death-of-girl-child-in-accident-imposed-jam-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालिका की मौत, लगाया जाम, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालिका की मौत, लगाया जाम, पथराव
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 29 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाने के दौरान कोतवाल से नोकझोंक करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत अहेर गांव के तिर्वा-बेला मार्ग पर सोमवार की शाम वैन की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पथराव वैन के शीशे तोड़ दिए। इसके बावजूद चालक वैन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम के बाद तिर्वा कोतवाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। बाद में चेयरमैन तिर्वा के प्रतिनिधि के आश्वासन के जाम ग्रामीणों ने खत्म कर दिया।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के अहेर गांव निवासी साजू अली की आठ वर्षीय पुत्री आलिया अपने बड़े भाई शोएब (10) के साथ शाम 5.30 के करीब गांव में ही एक दुकान से समोसे खरीदने गई थी। समोसे लेकर भाई बहन सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बेला की ओर से आ रही एक मारुति वैन ने बालिका को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वैन का पीछा करने का लोगों ने प्रयास किया। पथराव कर वैन के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बावजूद भी चालक वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों ने बालिका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पाकर तिर्वा कोतवाल आलोक कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खत्म करने के लिए ग्रामीणों को समझाया पर ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पाकर तिर्वा चेयरमैन मीरा गुप्ता के पति व प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करा दिया। पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तिर्वा कोतवाली में बालिका के पिता साजू अली की ओर से अज्ञात वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन