{"_id":"595153a94f1c1b427d8b45c4","slug":"death-of-a-young-man-going-to-meet-aunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ से मिलने जा रहे युवक की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ से मिलने जा रहे युवक की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मिलने पर बुआ के घर जा रहे बाइक सवारों को मिरगावां के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। विरोध होता देख पुलिस को शव छोड़ना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के घमईचमऊ निवासी फुरकान (18) पुत्र रफीक अपने दोस्त इमरान (17) पुत्र फैजुल्लुर रहमान के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर मिरगावां ईद मिलने जा रहा था। तभी मिरगांवा मोड़ पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। इमरान को मामूली चोट आई है। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह, जसोदा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार व नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने त्योहार पर अशांति की आशंका को देखते हुए शव को टेंपो में डालकर हटाने का प्रयास किया। इसी बात पर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों से आने पर ही शव हटने की बात कही। ग्रामीणों का विरोध देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को हटाया, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन