फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   death,FEVER,dengu

बुखार से किशोर व युवक की मौत

Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
death,FEVER,dengu
कन्नौज। जिले में बुखार से किशोर और एक युवक की मौत हो गई। वहीं तिर्वा मेडिकल कालेज से आई एलाइजा रिपोर्ट में सात डेंगू के मरीज मिले। जिले में अब तक 956 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रविवार को बुखार प्रभावित इलाकों में शिविर लगाकर बुखार के रोगियों की जांच की। उनको दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डाक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि तिर्वा मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आई हैं। इसमें सात डेंगू पॉजिटिव मिले है। जिले अब तक 956 डेंगू पॉजिटिव मिले चुके है। 687 से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो चुके है। बेहरिन, हौदापुर्वा, कनपटियापुर, गंधरापुर, नसरापुर, तिलपई, आसकरनपुर्वा, शरीफापुर, किनौरा, घासीपुर्वा, बहबलपुर, बनियानी, अरूहो व ठठिया में कैंप लगाकर दवा बांटी गई।
विज्ञापन

छिबरामऊ। मामा के घर आए किशोर की डेंगू रोग से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन किशोर के शव को अपने गांव ले गए।
मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भगत नगला निवासी साहिल (13) 22 अक्टूबर को अपने मामा बिजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला असालत नगर के यहां आया था। परिजनों ने बताया कि साहिल को बुखार आ रहा था। जिस पर उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जब जांच कराई तो साहिल को डेंगू होने की पुष्टि हुई। चिकित्सक के इलाज से साहिल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी प्लेटलेट्स लगातार गिरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को परिजन हालत अधिक बिगड़ने पर किशोर को सौ शय्या अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को अपने साथ गांव ले गए। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले उसके दूसरे नंबर के भाई की भी मौत हो चुकी है। साहिल भोगांव के एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था।
सिकंदरपुर। ग्राम हसनपुर सानी में डेंगू पीड़ित युवक की मौत हो गई। मृतक का छोटा भाई भी डेंगू से पीड़ित है, उसका इलाज सौ शय्या अस्पताल में चल रहा है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हसनपुर सानी निवासी आशीष पाल (18) पुत्र कमलेश कुमार का शव कमरे में पड़ा मिला। जानकारी होने पर पिता कमलेश ने बताया कि मृतक का छोटा भाई डेंगू से पीड़ित है, उसका इलाज सौ शय्या अस्पताल में चल रहा है। घर में आशीष, उसकी दादी व बहन वर्षा थी। सुबह वर्षा ने देखा वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। कमलेश समेत अन्य परिजन डेंगू बुखार से आशीष की मौत होने की बात कह रहे हैं। आशीष दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।

छिबरामऊ। इलाके में डेंगू और वायरल ने कहर बरपा रखा है। स्वास्थ विभाग ने बहवलपुर में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा की देखरेख में डॉ. विवेक कुमार, एलटी श्याम कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रविवार को बहवलपुर में शिविर लगाया। टीम ने 33 मरीजों का परीक्षण किया। डेंगू व मलेरिया की 8 मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसके साथ खांसी, बुखार व जुकाम के 12, अन्य बीमारियों के 13 व 8 बुखार पीड़ित मरीजों को दवाएं वितरित की। स्वास्थ्य टीम ने गांव के लोगों को साफ सफाई के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed