फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death came after jumping the divider, the auto-rickshaw could not handle

Kannauj News: डिवाइडर फांद कर आई मौत, संभल नहीं सका ऑटो-रिक्शा

Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Death came after jumping the divider, the auto-rickshaw could not handle
तिर्वा। टायर फटने से हुए हादसे का मंजर देखकर लोग कांप उठे। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टायर फटने के बाद चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। टायर फटते ही बेकाबू हुआ डंपर दाईं तरफ डिवाइडर को फांदता हुआ दूसरी लेन में पहुंच गया। तभी उधर से गुजर रहा ऑटो-रिक्शा उसकी चपेट में आ गया। सबकुछ बिल्कुल पलक झपकते हो गया। कोई कुछ समझ नहीं सका। जब तक मामला समझ में आया, हर तरफ चीखपुकार मच गई। सवारियों की चीख और इलाके के लोगों के शोर से इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

दोहपर में जब तेज रफ्तार डंपर का टायर फटा तो तेज आवाज हुई। इसके पहले के कोई समझ पाता, तब तक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करता हुआ रोड की दूसरी तरफ चला गया। उसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक डंपर से टकरा कर ऑटो-रिक्श उसके अगले हिस्से में फंस गया और घिसटता हुआ 10 मीटर दूर तक सड़क से नीचे उतर गया। खेत की मेड़ से टकराकर डंपर रुका। इस दौरान कुछ सवारियां पहले ही उछल कर नीचे गिर चुकी थीं। बाकी सवारियां ऑटो-रिक्शा में ही फंसी थीं। उन्हें ग्रामीणों की मदद से निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे की जानकारी लगते ही तिर्वा कोतवाल संतोश कुशवाहा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी डॉ. अरविंद कुुमार भी पहुंच गए। घटना की पूरी जानकारी करके जख्मी सवारियों से मेडिकल कॉलेज में मिलकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

----------------
हादसे में बाल-बाल बचे
जिस ऑटो-रिक्शे को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने रौंदा, उसमें 11 सवारियां थीं। उसमें दो की मौत हो गई है। नौ सवारियों में औरैया जनपद के संहार थाना क्षेत्र के बंदरिया पुर गांव निवासी सुफीन (28) व बहन साबरीन (18), सदर कोतवाली क्षेत्र के सफदर गंज निवासी ताहिर (26), जनपद इटावा के थाना सैफई गांव निवासी रिपुंजय (22), जालौन निवासी छोटू (23), इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मंझिला गांव निवासी आनंद कुमार (30), फर्रुखाबाद के कमाल गंज थाना के गुलरिया गांव निवासी ताहिर की पुत्री अर्शी (07), कोतवाली क्षेत्र के सिकरोरी गांव निवासी सूरज (25) , मोहसीन (28) को जख्मी हालत में एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
चालक का ड्राइवर फरार, ऑटो-रिक्शा का ड्राइवर जख्मी
हादसे के बाद डंपर का चालक व उसका दूसरा स्टाफ मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर तिर्वा कोतवाली में खड़ा करके उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। ऑटो-रिक्शा चला रहा इंदरगढ़ थाना के रामपुर-मझिला निवासी आनंद कुमार को जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
---------------------
डंपर के पहिया से दबे ऑटो-रिक्शा को हटाने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन
हादसे के बाद ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वह डंपर के आगे के हिस्से के नीचे दबा रहा। उसे हटाने क लिए पुलिस ने क्रेन की मदद ली। क्रेन को बुलवाकर उसकी मदद से डंपर को खिसका कर ऑटो-रिक्शा के क्षतिग्रस्त हिस्सा को निकाला गया। ऑटो-रिक्शा की हालत देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

---------------------------
कैंसर पीड़ित भाई के लिए सांसद से मदद मांगने जा रहा था सतीश
हादसे में जान गंवाने वाला औरैया के बेला निवासी सतीश का भाई राजेश (32) कैंसर से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि सतीश उसके इलाज में आर्थिक मदद के लिए सांसद सुब्रत पाठक से मिलने कन्नौज स्थित उनके आवास पर जा रहा था। उसे किसी ने सांसद से मिलकर उनकी सांसद निधि से इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने की सलाह दी थी। लेकिन उसके पहले ही हादसे में उसकी जान चली गई। वह खेतीकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सतीश के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed