फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of agent found, accused of murder

Kannauj News: आढ़ती का शव मिला, हत्या का आरोप

Fri, 07 Apr 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 07 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of agent found, accused of murder
छिबरामऊ। घर से भंडारे खाने के लिए चार लोग आढ़ती को ले गए। इसके बाद आढ़ती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने आढ़ती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी मुकेश गुप्ता (32) की निगम मंडी में आढ़त की दुकान है। भाई अभिषेक ने बताया कि गुरुवार की शाम को चार युवक घर पर आए और भाई को नौगाईं गांव में भंडारा खिलाने की बात कहकर ले गए। दो घंटे बाद पत्नी देवकी ने मोबाइल पर कॉल कर आने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह नौगाईं में भंडारा खा रहा है। कुछ देर बाद घर आएगा। रात आठ बजे चाचा सुभाष चंद्र गुप्ता के साले ने घर जाकर सूचना दी कि मुकेश ट्यूवबेल के पास पड़ा उल्टियां कर रहा है। आननफानन परिजन मौके पर पहुंचे और उसे 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को गांव ले आए। परिजनों ने मुकेश की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज आरके सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
पिता का शव देख बेसुध हुए बेटे
आढ़ती मुकेश के पांच साल की बेटी नेहा व एक सात साल का बेटा अनमोल है। जैसे ही पिता का शव घर आया, दोनों बच्चे बेसुध हो गए। दोनों ही गुमसुम खड़े पिता के शव को निहार रहे थे तो कभी आने-जाने वालों को टकटकी लगाकर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed