फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM collided with the truck parked on the expressway, two injured

एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई डीसीएम, दो घायल

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with the truck parked on the expressway, two injured
सौरिख। इटावा से बहराइच जाते समय तेज रफ्तार डीसीएम बीती रात हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। घायल चालक व क्लीनर को एंबुलेंस से सैफई भेज कर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जिला बहराइच के थाना व गांव जरबल निवासी रेहान अहमद (30) व क्लीनर जीशान (18) इटावा से बहराइच डीसीएम लेकर जा रहे थे। सौरिख व इटावा बार्डर के पास चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे की पीली पट्टी में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। चालक व क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को वाहन से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे की पीली पट्टी पर खड़ा ट्रक पंजाब के फाजलका निवासी फूला सिंह (50) ले आए थे। वह अपने साथी अजय सिंह (20) के साथ लखनऊ से आगरा जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका के लिए पीली पट्टी पर ट्रक खड़ा कर दिया था, लेकिन कुछ देर में ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed