{"_id":"69c6d07971b7ebe3e6017d69","slug":"dcm-and-bike-collide-traffic-jam-occurs-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146690-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम और बाइक की भिड़ंत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम और बाइक की भिड़ंत, लगा जाम
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास के पास डीसीएम और बाइक की शुक्रवार को भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों के चालकों में गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए चालक ने डीसीएम को तिरछा लगा दिया जिससे जाम लग गया।
पूर्वी बाईपास पर दोपर हमें गुजर रही एक डीसीएम व बाइक की भिड़ंत हो गई। उसके बाद बाइक व डीसीएम चालक आमने सामने आ गए और गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गया। विवाद से गुस्साए चालक ने पूर्वी बाईपास पर डीसीएम को तिरछा लगा दिया। देखते ही देखते जाम लगाना शुरू हो गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया पर विवाद बढ़ता गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि डीसीएम को सड़क से हटवा कर कुछ देर बाद ही यातायात बहाल करा दिया गया था। थाने में दोनों पक्षों के आपस में समझौता कर लेने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।