फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Date for depositing first installment for Haj extended

Kannauj News: हज के लिए पहली किस्त जमा करने की तिथि बढ़ी

Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Date for depositing first installment for Haj extended
तालग्राम। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अल्पसंख्यक मंत्रालय के निर्देशानुसार हज 2026 के लिए पहली किश्त जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। हज यात्री 25 अगस्त तक पहली किस्त जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन



कस्बा तालग्राम निवासी जिला हज ट्रेनर मोहम्मद आफताब इदरीसी ने बताया कि हज पर जाने वाले लोगों को पहली किस्त जमा करने के लिए एक मौका और दिया गया है। हज यात्री किसी कारणवश पहली किस्त जमा नहीं कर सके, वे 25 अगस्त तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक में 1,52,300 रुपये की राशि जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को पहली किश्त जमा करने के बाद सरकारी डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इसके साथ ही हज फॉर्म, फोटो, मूल पासपोर्ट और बैंक रसीद 30 अगस्त तक स्टेट हज कमेटी में जमा करनी होगी। बैंक या अस्पताल में किसी भी समस्या के लिए हज यात्री हेल्पलाइन नंबर 9335871788 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed