फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cyclist dies after being hit by vehicle

Kannauj News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Tue, 25 Mar 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by vehicle
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को जुनैदपुर कट के निकट साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सवार मौके से भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रात नौ बजे क्षेत्र के ग्राम दिहुली निवासी 35 वर्षीय मुनीश कुमार साइकिल से गांव जा रहा था। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जुनैदपुर कट के पास वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई आनंद को घटना की जानकारी दी। तब परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि मुनीश मजदूरी करता था। 15 साल पहले उसकी शादी जनपद मैनपुरी की बेवर कोतवाली अंतर्गत ग्राम सखौली निवासी संतोषी से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर उसकी साइकिल भी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed