{"_id":"dd93ed8394970ad4834602466b5adba2","slug":"cut-demand-on-the-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की खराबी के कारण सैफई से हेलीकाप्टर की बजाए सड़क मार्ग से लखनऊ जा रहे सीएम अखिलेश यादव का कस्बे में कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान वह सौरिख में पुत्र की मौत पर शिक्षक व परिजनों को सांत्वना दी। यहां जुटे दर्जनों लोगों ने सौरिख में एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग की।
सौरिख पहुंचते ही सीएम सबसे पहले ऋषिभूमि इंटर कालेज के शिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव के घर गए। विगत 12 अक्टूबर को उनके इकलौते पुत्र दीपेंद्र की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उसकी विधवा पत्नी पूजा को मेडिकल कालेज में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
यहां जमा लोगों ने सीएम से एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग की। इस पर सीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया। छिबरामऊ में पत्रकारपुरम की बात पर कहा आवास विकास कालोनी के लिए जमीन दिलाएं तो उसी में व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यमंत्री विजयबहादुर पाल, डीएम अनुज कुमार झा और एसपी अनिल कुमार जैन मौजूद रहे। जिला महासचिव अजय पांडेय ने माध्यमिक व्यवसायिक शिक्षकों के विनियमीकरण की मांग का ज्ञापन सीएम को दिया। उधर सकरावा और नादेमऊ में भी समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
बिना रुके निकले सपा मुखिया
सौरिख। सोमवार की शाम छह बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह का काफिला बिना रुके निकल गया। उनके स्वागत में एकत्र लोग फूल-मालाएं लिए खड़े रह गए।