{"_id":"5f08b1278ebc3e63bb109bd5","slug":"current-kannauj-news-knp5705049176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की करंट से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की करंट से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक राजेश सिंह राठौर (फाइल फोटो)
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। हाईटेंशन लाइन के करंट के चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। बचाने में पौत्र झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी राजेश्वर सिंह राठौर(80) मूंगफली की फसल देखने खेत गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के पोल पर लगा इंसुलेटर फट गया। इससे तार जमीन से टूटकर जमीन से पांच-छह फुट की दूरी पर आ गया।
वहां से निकलते समय राजेश्वर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। खेत पर मौजूद उनके पौत्र सूर्या(18) पुत्र सत्यपाल ने बाबा को छटपटाता देखा तो बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस व विद्युत विभाग को दी गई। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राजेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूर्या को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा है। राजेश्वर सिंह के चार पुत्र व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
एचटी लाइन के पोल का इंसुलेंटर फटने से हुए हादसे के छह घंटे के बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर दोपहर बाद तक तार खेत के ऊपर झूल रहा था। इस संबंध में एक्सईएन रवींद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सौ शय्या अस्पताल में भर्ती सूर्या।- फोटो : CHIBRAMAU