फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crowd gathered at the station from devotees of Jahara Devi

Kannauj News: जाहरा देवी के श्रद्धालुओं से स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Sun, 24 Aug 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the station from devotees of Jahara Devi
गुरसहायगंज। जाहरा देवी का प्रसिद्ध मेला शुरू होते ही शनिवार को गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। इसमें दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय परंपरा के अनुसार, यह मेला शनिवार की रात एक बजे से आरंभ होता है। इसे विशेष रूप से पशु प्रेमी और ग्रामीण समाज के लोग अधिक मानते हैं। मेला देखने के लिए फतेहपुर, इलाहाबाद सहित पूर्व दिशा के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अधिकांश परिवार समूह बनाकर चार पहिया वाहनों से पहुंचते हैं, वहीं गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर भी मेले में शामिल होने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ यात्रियों की रही। कानपुर की ओर आने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ देखने को मिली, जबकि शनिवार को कानपुर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। अधिकांश श्रद्धालु रेल यात्रा को सुरक्षित और सुलभ मानकर इसी साधन से मेले तक पहुंचना पसंद करते हैं। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। वहीं, स्थानीय पुलिसकर्मी भी स्टेशन और मेले के आसपास तैनात रहे, ताकि अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed