{"_id":"deff48211f78a9bfaa99dfcccd801b6c","slug":"crop-insurance-a-boon-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फसल बीमा किसानों के लिए वरदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फसल बीमा किसानों के लिए वरदान’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नगर के एक
विज्ञापन
निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों,
युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने पर बल दिया
गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर नित्य प्रति गांव, गरीब, किसान, युवाओं व महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश के किसानों को दुर्दशा से निजात दिलाने के लिए फसल सुरक्षा चक्र के आधार पर फसल बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। यह योजना खरीफ 2016 से लागू होगी।
किसानों के लिए समय-समय पर बीमा योजनाएं बनती रहती है। इसके बावजूद अब तक कुल कवरेज का 23 प्रतिशत हो चुका है। कहा कि पुरानी सभी फसल बीमा की समीक्षा कर अब तक उपेक्षित सभी बिंदुओं पर किसानों को हित में जोड़ने की नई योजना बनाई गई है।
उन्होंने जिले में इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए मंडलों में प्रचारक व प्रवक्ता की नियुक्ति की है। कन्नौज नगर से धर्मेंद्र कटियार, कन्नौज देहात से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, जलालाबाद से कल्यान सिंह दोहरे, ठठिया क्षेत्र से श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, तिर्वा से कैलाश राजपूत, नरेंद्र राजपूत, हसेरन से भरतपाल सिंह।
उमर्दा से रामशंकर सिंह लोधी, सौरिख से आनंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, छिबरामऊ नगर से अर्चना पांडेय, छिबरामऊ देहात से वीरेंद्र दुबे, प्रेमपुर से योगेंद्र भदौरिया, तालग्राम से अर्चना पांडेय, गुरसहायगंज से देवेंद्र देव गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
बैठक में नीलू मिश्रा, वीर सिंह भदौरिया, शैलू मिश्रा, रमेश कनौजिया, प्रदीप कटियार सहित अन्य मौजूद थे।