{"_id":"4ed6c2ed48046f937ed3737b0f67fe51","slug":"worth-of-five-million-illegal-liquor-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख की अवैध शराब पकड़ी
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की रेस ब्रांड शराब को यूपी की करीना बनाकर बेचने वाले चार लोगों को स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से करीब पांच लाख कीमत की 180 पेटी शराब व पैक करने वाली मशीन व खाली शीशियां व रैपर बरामद किए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाड़ेदेवर के पास एक बाग में हरियाणा से लाई गई रेस ब्रांड की शराब को पानी मिलाकर यूपी के ब्रांड करीना में बदलने के गोरखधंधे की सूचना पर शुक्रवार देर रात स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव ने टीम के साथ छापा मारा। यहां पर शराब का भारी स्टाक मिला।
हरियाणा से लाई गई शराब की 180 पेटियां पुलिस ने जब्त कीं। वहीं सुधीर कुमार, सत्यपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, बाबा सिंह निवासी ग्राम नगरिया और अभय सिंह थाना मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वह लोग हरियाणा से लाई गई शराब का रेपर बदल कर यूपी के ब्रांड करीना में मिला कर उसमें पानी की मात्रा मिलाकर बेंचते हैं।
विज्ञापन
इसको पैक करने के लिए मशीन भी लगा रखी है। इसकी सप्लाई पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज में करते हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख से अधिक की बर्ताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी व कापी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।