{"_id":"58d56a304f1c1bb6681a736d","slug":"wild-animal-injured-in-brother-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले में सगे भाई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली जानवर के हमले में सगे भाई जख्मी
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के माधव नगर में गुरुवार देर रात खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे दो सगे भाइयों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों जब तक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तब तक जानवर भाग गया। घायल भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर छानबीन की है।
माधव नगर गांव निवासी राजेश कुमार पाल (33), अनिल कुमार पाल (30) पुत्रगण श्रीकृष्ण पाल गुरुवार रात गांव के नरेंद्र शर्मा के बिजली नलकूप से प्राथमिक स्कूल के पीछे गेहूं फसल की सिंचाई कर रहे थे। शुक्रवार सुबह तीन बजे अचानक किसी जंगली जानवर ने अनिल पर हमला बोल दिया।
चीख सुनकर बड़ा भाई राजेश दूसरे छोर से आया और अनिल को बचाने लगा। इसी दौरान जानवर ने राजेश पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों भाई जख्मी हो गई। चीखें सुनकर आसपास से ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ पहुंचे तो जानवर भाग निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को ताहपुर के निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जंगली जानवरों के भय के चलते ग्राम प्रधान योगेंद्र भदौरिया ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
रात तीन बजे के आसपास किया दूसरा हमला
अमोलर। बीती आठ मार्च की रात तीन बजे भवानी सरायं में निर्माणाधीन ग्रीन ब्लो ग्लोबर में छिबरामऊ के कुंवरपुर निवासी कल्लू (25) पुत्र रामदत्त पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में तलाशी की, लेकिन जानवर को कोई पता नहीं चला। इधर 15 दिन बाद माधव नगर में उसी समय तीन बजे खेत पर काम कर रहे सगे भाइयों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
कोई भेड़िया तो कोई सियार बता रहा है
ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर का मुंह कुत्ते जैसा है। दांत बड़े हैं। वह भेड़िया हो सकता है या फिर सियार। ग्रामीण परेशान हैं। कल्लू का कहना है कि वह कुत्ते जैसा है। सिर पर बड़े-बड़े बाल हैं। वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
जंगली सुअर खूंखार जानवर नहीं हो सकता है। हमला करने वाला जानवर पागल सियार हो सकता है। वन विभाग टीम के साथ पूरे क्षेत्र की कांबिग कर रहा है। शीघ्र ही टीम उसे पकड़ लेगी।
एके मिश्रा, वन रेंजर, गुरसहायगंज