फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two houses on fire, ashes four million property

दो घरों में आग, चार लाख की संपत्ति राख

Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two houses on fire, ashes four million property
आग की घटना के बाद जला हुआ मंडप का स्थान। - फोटो : amar ujala
पकरियापुर गांव में मंगलवार सुबह दो घरों में आग लग गई। इससे करीब नगदी और चार लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से पूर्व एक घर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद कलेवा की रस्म अदायगी चल रही थी। आग लगते ही परिजन व रिश्तेदार भाग खड़े हुए। इससे काफी देर तक भगदड़ मची रही। इंदरगढ़ थाने के गांव पकरियापुर में उमेश कुमार तिवारी की बेटी लवी की सोमवार रात बारात कानपुर देहात जिले के कसबा रसूलाबाद से आई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कलेवा चल रहा था। इसी दौरान घर के पिछले हिस्से में रखे छप्पर में आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। लपटें देख अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और भागकर आग बुझाने में जुट गए।  हवा चलने के कारण आग ने बगल में स्थित उमेश के भाई उपदेश तिवारी के मकान को भी चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। घटना की सूचना देने के बावजूद समय से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची।
विज्ञापन


आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जिसका कोई इस्तेमाल नहीं हो सका। गृहस्वामी उमेश कुमार के अनुसार अग्निकांड के दहेज में देने के लिए रखे 17 हजार रुपये, कूलर, कुर्सी, डबलबेड, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत करीब 70 हजार रुपये कीमत का सामान सहित ढाई लाख की कीमत का सामान राख हो गई। उधर उपदेश के मकान में रखे गेहूं, चावल, धान, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उपदेश के अनुसार करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटनाओं की जानकारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया। तहसील प्रशासन को भी घटना की जानकारी देकर नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपाल को भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed