फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two girls hanging in rape and murder

बालिका से रेप व हत्या में दो को फांसी की सजा

Wed, 23 Aug 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 23 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two girls hanging in rape and murder
फांसी पाए दोनों अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करीब तीन साल पहले आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या के मामले में अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया। एडीजे प्रथम चंद्रभूषण सिंह ने दोषसिद्ध होने पर दो लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। तीसरे अभियुक्त के नाबालिग होने की वजह से उसकी सुनवाई किशोर न्यायालय में होगी।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता छेदीलाल गौतम के मुताबिक छिबरामऊ थाने के मोहन नगला के रहने वाले एक व्यक्ति ने 25 जुलाई 2014 को अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी, अचानक लापता हो गई। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शक के आधार पर वादी के गांव से तीन लोगों को उठाया।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। तत्कालीन छिबरामऊ इंस्पेक्टर सीएल वर्मा ने जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंगलवार को दोषी पाते हुए जीतू व सतीश को फांसी की सजा सुनाई। नाबालिग अभियुक्त का मामला किशोर न्यायालय में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed