फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck driver, cleaner and cattle looter with robbery

ट्रक चालक, क्लीनर और समेत मवेशी व्यापारी से लूट

Sun, 30 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 30 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Truck driver, cleaner and cattle looter with robbery
खड़ा ट्रक और छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरेआम हथियारों से लैस बाइक और कार सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल से ट्रक चालक, क्लीनर और ट्रक में सवार सवार मवेशी व्यापारी का अपहरण कर लिया। मवेशी व्यापारी को पीटकर उससे हजारों की नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने चलती कार से फेंक दिया, जबकि चालक और क्लीनर पुलिस को रात में जसोदा के पास से बेसुध हालत में मिले।

विज्ञापन


 कानपुर नगर के चौबेपुर निवासी शिवसिंह आर एस यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी मैनपुरी का 22 टायरा ट्रक का चालक है। रविवार की शाम चार बजे गुवाहाटी से प्लास्टिक का दाना लेकर वह क्लीनर के साथ दिल्ली जा रहा था। तभी रास्ते में पाल चौराहा के पास कन्नौज बाईपास के पास से चालक ने अवनीश निवासी जनता कालेज के पास छिबरामऊ को बैठा लिया। अवनीश मवेशी व्यापारी है और रविवार को तिर्वा बाजार मवेशी खरीदने गया था। मवेशी अच्छी न मिलने पर वह घर लौट रहा था। गुरसहायगंज बाईपास के पास तीन बाइक व एक चार पहिया वाहन से ट्रक को बदमाशों ने रोक लिया और तीनों को कार में डालकर बाईपास मार्ग से होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एक स्थानीय राहगीर ने बताया कि घटनाक्रम को उसने एक्सीडेंट माना और यूपी 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जानकारी की तो पूरी बात सामने आई। इस पर तत्काल कोतवाल अमर पाल सिंह समेत पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी में मिले कागजातों के अनुसार एक मोबाइल फोन पर काल की तो काल रिसीव होने के बाद फोन काट दिया गया और दोबारा मिलाने पर वह बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो बड़े चाकू भी बरामद किए हैं। इधर, शाम करीब छह बजे मवेशी व्यापारी अवनीश पड़ा मिला। उसने बताया कि गुरसहायगंज में बदमाशों ने ट्रक चालक व क्लीनर समेत उसका कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। मारपीट कर उससे 25 हजार रुपये लूटकर बदमाश चलती कार से उसे फेंक कर चले गए। वहीं, पुलिस ने करीब सात बजे जसोदा के पास से बेसुध हालत में ट्रक चालक शिव सिंह और क्लीनर को तलाश कर लिया। जिनसे पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।


वहीं, मवेशी व्यापार पुलिस को बगैर सूचना दिए निजी अस्पताल में दवा कराने के लिए चला गया। जिसकी तलाश में पुलिस अधिकारियों ने उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed