फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck collision killed woman riding the bike, death

ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत

Wed, 30 Mar 2016 12:05 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 30 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed woman riding the bike, death
मृतका के पति को समझाते कोतवाल सीएल वर्मा। - फोटो : amar ujala
जीटी रोड हाईवे पर तिवारी आरा मशीन के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर भीड़ जमा होने से काफी देर तक हाईवे पर मार्ग अवरुद्ध रहा। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर निवासी अखिलेश कुमार दीक्षित उर्फ कल्लू अपनी पत्नी प्रभा दीक्षित (45) के साथ नकटपुर गांव में बीमार बहनोई रामआसरे अग्निहोत्री को देखने गए थे। शाम को लौटते समय वे जीटी रोड हाईवे पर तिवारी आरा मशीन के पास पहुंचे, तभी बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी प्रभा दीक्षित उछलकर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


जब तक वह संभलती तब तक तेज रफ्तार ट्रक उनके सिर को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सीएल वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में प्रभा के पति बाल-बाल बच गए। वह हेलमेट लगाए थे। जिससे उन्हें चोट नहीं आईं। पत्नी की दशा देख वह बुरी तरह बिलखकर रो रहे थे। भीड़ के चलते हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आवागमन सुचारु कराया। इस बीच सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और मृतका के पति व रिश्तेदारों को ढांढस बंधाते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उधर पुलिस ने पीछा कर ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed