फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tight rein on illegal liquor trade

अवैध शराब कारोबारियों पर कसें नकेल

Thu, 21 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 21 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tight rein on illegal liquor trade
थानाध्यक्षों की बैठक लेते डीआईडी नीलाब्जा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने एसपी कार्यालय में सभी थानाध्यक्षों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। समाज में साजिश रचकर लाभ पाने के लिए तमाम कुचक्र रचे जाएंगे। ऐसे लोगों पर बिना किसी दबाव में कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान में तेजी लाए। इनमें लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। अच्छा काम करने वाले सीओ, एसओ व पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने एसपी समेत सभी थानाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से लंबित पड़ी विवेचनाओं के बारे में पूछा। जिन थानों में विवेचनाएं सबसे अधिक लंबित हैं, उनको कड़ी फटकार लगाई। पड़ोसी जनपद में अवैध कच्ची शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में चल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अभियान में तेजी लाए। साथ ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


साथ ही क्राइम मीटिंग में पीएसी कमांडर को भी  बुलाया जाए। शराब की अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से खुली छूट है। त्यौहारों पर होने वाले दंगों से निपटने के लिए पहले से तैयारी करें। डीआईजी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जवाबी हमले करेंगे। ऐसे में पुलिस को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी बयान को लेकर बवाल हो सकता है। मामलों से निपटने के लिए पहले से पूरी तैयारी रखो। इस दौरान छिबरामऊ सीओ वीपी सोलंकी के सहारनपुर स्थानातंरण होने पर उनको माला पहना कर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed