{"_id":"583f1bbd4f1c1b0f1ede6e41","slug":"threw-stones-at-soldiers-on-mediator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीचबचाव करने पर सिपाही पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीचबचाव करने पर सिपाही पर पथराव
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर नगर कस्बे के शराब ठेके के बाहर झगड़ रहे लोगों को पुलिस भगाने गई तो पथराव कर दिया गया। एक पुलिस जवान ईंट लगने से घायल हो गया। वहीं, झगड़े में एक युवक भी घायल हुआ। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खैर नगर कस्बे में शराब ठेका के निकट दहलेपुरवा गांव निवासी इंद्रपाल व अड्डापुरवा गांव निवासी कुलदीप और उमेश के बीच विवाद हो गया। सूचना पर खैर नगर चौकी का सिपाही आकाश अपने एक अन्य साथी के साथ मौैके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से कुलदीप को हिरासत में ले लिया। अपने साथी को पुलिस के कब्जे में देख घायल उमेश पुलिस से भिड़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसे डांट फटकार कर भगाने का प्रयास किया तो उमेश ने ईट पत्थर चलाए। इससे एक ईंट आकाश के सिर में आ लगी। इस पर उसने तत्काल चौकी पर मौजूद अन्य पुलिस जवानों को मौके पर बुला लिया। पुुलिस ने कुलदीप को कब्जे में लेने के बाद पहले से घायल उमेश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष ठठिया अजयराज वर्मा का कहना है कि उक्त युवक आपस में झगड़ रहे थे। तभी पुलिस उन्हें बचाने पहुंच गई। पत्थर लगने से एक सिपाही के मामूली चोट आई है। गंभीर रूप से घायल युवक उमेश को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है।