फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three houses from the fire's property ashes

आग से तीन मकानों की संपत्ति राख

Sun, 08 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 08 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three houses from the fire's property ashes
घरों में आग फैलने की आशंका पर खाली हुआ गांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के गांव इनायतपुर में तीन घरों में अचानक लगी आग से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी उड़ेलकर आग बुझाई। शनिवार दोपहर इनायतपुर गांव निवासी रामखिलावन पुत्र जग्नू के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी मौजीलाल व योगेंद्र के मकानों को भी आगोश में ले लिया। लपटें उठती देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


बाल्टियों में पानी भरकर आग पर उड़ेलना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक तीनों मकानों में रखा हजारों रुपये का  सामान जिसमें जानवरों का भूसा, गेहूं, चारपाई व कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कानूनगो बृज नन्दन यादव और ग्राम प्रधान  सुभाष चंद्र दोहरे मौके पर पहुंचे। कानूनगो ने क्षति का आंकलन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed