फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teenager hostage rape

किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप

Sat, 25 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 25 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The teenager hostage rape
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
शिक्षक ट्रेनिंग का फार्म भरवाने का झांसा देकर एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ पांच दिन तक रेप किया। इसके बाद किशोरी को कानपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने इंटर की परीक्षा पास की है। वह कुछ दिनों के लिए शहर के एक मोहल्ला में बहन के यहां आई थी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर एक परिचित ठठिया थाना क्षेत्र का युवक बीती 15 जून को उसकी बहन के घर पहुंच गया। युवक ने किशोरी को बताया कि उसका एक रिश्तेदार शिक्षक बनने के लिए ट्रेनिंग दिलवाने का काम करता है। उसका भी फार्म डलवा देंगे। इस बहकावे में आकर किशोरी अपनी बहन को बताने के बाद युवक के साथ चली गई। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसे मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास एक मकान के कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक रखा।
विज्ञापन


इस दौरान उससे बलात्कार किया गया। 20 जून को उसे कानपुर जाने वाली ट्रेन पर बैठा दिया। यहीं नहीं युवक ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। कानपुर में ट्रेन से उतरने के बाद किशोरी ने एक पीसीओ पर पहुंचकर परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन कानपुर पहुंचे और किशोरी को लेकर घर लाए। शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed