फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The soldier beaten the soldier in the police station

फौजी ने थाने में सिपाही को पीटा

Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 17 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
The soldier beaten the soldier in the police station
मारपीट में घायल सिपाही नरेंद्र। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
तालग्राम। मारपीट के मामले में तालग्राम थाने पहुंचे फौजी ने सिपाही पर हमला बोल दिया। उसे जमकर पीटा और सिर में चाभी से हमला किया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, फौजी की पत्नी ने भी पति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव सिलुआपुर निवासी रामसनेही पाल का पुत्र अशोक पाल बिहार रेजीमेंट में मुख्य आरक्षी है। 2011 में मैनपुरी के बेवर थानाक्षेत्र के कुसमरा पदमनेर में रहने वाली संध्या के साथ उसकी शादी हुई थी। एक मई को वह सिक्किम से अवकाश लेकर घर आया था। गुरुवार को संध्या का भाई शिवम उसे मायके बुलाने आया था। दोपहर करीब 12 बजे संध्या तैयार हो रही थी, तभी अशोक पाल ने मायके जाने से मना कर दिया। इस पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया और अशोक ने संध्या को पीट दिया। संध्या की शिकायत पर यूपी 100 का सिपाही मुकुल सिंह एक होमगार्ड के साथ बाइक से फौजी अशोक के घर पहुंचा। सिपाही को देखकर फौजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गाली-गलौज कर सिपाही को दरवाजे से भगा दिया। इसी बीच मौका देखकर पत्नी संध्या अपने भाई के साथ पति की शिकायत करने तालग्राम थाने पहुंच गई। पीछे से पहुंचे पति अशोक कुमार ने कोतवाली में ही पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर ड्यूटी में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह संध्या को बचाने पहुंच गया। तभी फौजी अशोक ने जेब से चाबी निकाल कर सिपाही नरेंद्र पर हमला कर दिया। सिर पर नुकीली चाबी के कई प्रहार से सिपाही नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर थाने में तैनात सिपाहियों और दरोगा ने फौजी अशोक पाल को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संध्या ने पति अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा घायल सिपाही ने भी जानलेवा हमले का फौजी अशोक पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनसेट--
पत्नी को जान से मारने की दी धमकी
थाने में पत्नी की पिटाई कर सिपाही को घायल करने वाले फौजी को काबू करने में सिपाहियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। किसी तरह से सिपाहियों से पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। हवालात में बंद फौजी ने पत्नी को हत्या करने की धमकी दी। उसने कहा कि जेल से छूटने के बाद वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed