फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The nails torn body of a female prisoner in the district jail

जिला जेल में महिला कैदी ने नाखूनों से नोच डाला शरीर

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The nails torn body of a female prisoner in the district jail
jail

जिला जेल में एक महिला कैदी ने अपने ही शरीर को नाखूनों से नोच डाला। जिला जेल के अस्पताल में उपचार किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर महिला का पैनल से डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया।  

विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के सतसार गांव निवासी सूली पुत्री अशोक एक मामले में कैदी है। बताया जाता है कि 23 नवंबर की शाम उसका किसी अन्य महिला कैदी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने अपनी बैरक में पहुंच कर नाखूनों से शरीर को नोचना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बंदी रक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल महिला को जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


24 नवंबर को न्यायिक अधिकारियों ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला को घायल पाया। इस पर न्यायिक अधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके पचौरी ने महिला को पैनल के जरिए मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल पुलिस के सिपाही मिथलेश भदौरिया उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डा. वीके शुक्ला व डा. योगेंद्र गुप्ता ने महिला का मेडिकल परीक्षण किया। पीड़िता ने कुछ भी बताने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed