फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The four-year old girl raped

चार साल की बालिका से रेप

Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The four-year old girl raped
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने चार साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक चार वर्षीय बालिका अपनी अन्य सहेलियों के साथ गांव के बाहर बगिया में खेल रही थी। इसी दौरान वहां गांव का ही एक युवक पहुंच गया। उसने उस बालिका को रोका और अन्य लड़कियों से वहां से भगा दिया। इसके बाद उसने उस बालिका के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बदहवास खून से लथपथ बालिका घर पहुंची। उसकी यह हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। इधर, आरोपी ने पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


घर-परिवार की इज्जत को ध्यान में रखते हुए पहले तो पीड़ित परिवार शांत रहा, लेकिन बालिका की हालत बिगड़ने पर सोमवार को वे कोतवाली पहुंचे और आरोपी रविंदर पुत्र प्रेमचंद्र के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद बालिका को जिला अस्पताल कन्नौज में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed