{"_id":"58e295a74f1c1b00705b41ef","slug":"the-farmer-who-got-irrigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
gunpoint
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई करने गए किसान को गांव के चार लोगों ने घेरकर मारपीट के बाद गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
रविवार की रात को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी सरैया निवासी किसान शिवकांत खेत में सिंचाई करने गया था। आरोप है कि गांव के रावेंद्र, दयानंद व ज्ञानू और श्यामू से पहले सिंचाई करने के मामले में विवाद हो गया और इन लोगों ने पिटाई करने के बाद गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर आसपास के खेतों में सिंचाई कर अन्य किसान पहुंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन