फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The brother of the chief of BSF personnel beating moribund

बीएसएफ जवान की पिटाई से प्रधान का भाई मरणासन्न

Tue, 21 Feb 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 21 Feb 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
The brother of the chief of BSF personnel beating moribund
बहादुरपुर में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम पंचायत असालताबाद के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर मतदान केंद्र पर एक बीएसएफ के जवान ने ग्राम प्रधान के छोटे भाई को राइफल की बट से पीट दिया। ग्राम प्रधान सपा नेता विनोद यादव एडवोकेट का छोटा भाई इंजीनियर कामोद यादव वोट डालने गया था। किसी बात पर उसकी बीएसएफ जवान रविंद्रमदास से कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए बीएसएफ जवान ने राइफल की बट से पीट दिया। खून से लथपथ कामोद वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी होते ही प्रधान विनोद यादव उसे अपनी गाड़ी से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। हेड इंजरी के कारण हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन कानपुर ले गए। इस मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी जगदीश, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी गांव पहुंचे और जानकारी की। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को जवान पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की। जवान रविंद्रमदास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed