{"_id":"5afdc52a4f1c1be3408b60df","slug":"student-drowned-in-canal-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गया छात्र डूबा,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में नहाने गया छात्र डूबा,मौत
kannauj
Updated Thu, 17 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खड़िनी। क्षेत्र के गांव नगला मुड़ियन के कुछ बच्चे दोपहर में गांव के पास से निकली निचली गंगनहर में नहाने गए थे। नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। तैराकों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को निकाल पाया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया।
ग्राम नगला मुड़ियन निवासी राजपाल का पुत्र कृष्णा (8) खड़िनी स्थित नन्हेलाल पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। गुरुवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गांव के पास से निकली निचली गंगनहर में नहाने गया था। नहाते वक्त अचानक वह गहराई में चला गया, जिससे वह डूब गया। साथ गए बच्चे नहर के बाहर निकलकर चीखते-चिल्लाते गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में गांव के काफी लोग नहर के किनारे पहुंच गए। इस दौरान कई तैराकों ने नहर में छलांग लगा दी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सका। शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया।