{"_id":"c95a1459dbfe5d6c838e720e5ee5d29d","slug":"sticks-and-blew-rebars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे और सरिया चलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडे और सरिया चलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर रौनी में मामूली
विज्ञापन
विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर सरिया, लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले।
इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया। पुलिस ने करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है।
मामले की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई है।
अहमदपुर रौनी गांव निवासी साहनेआलम पुत्र जहानी अली ने गांव के ही मो. ऊमर पुत्र सत्तार, मुईन अली पुत्र महफूज, मुकर्रम अली पुत्र अयूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह सिर पर मिट्टी रखकर बुधवार की शाम घर जा रहे थे। रास्ते में उसके मेहमान रोड पर खड़े थे।
अकील अली की बोलेरो रास्ते में खड़ी थी। इस कारण रिश्तेदारों को गाड़ी निकालने में दिक्कत हो रही थी। जब उससे बुलैरो हटाने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा। मना करने पर उक्त लोगों ने घर पर चढ़ाई कर दी। सुबह शिकायत करने कोतवाली आते समय रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर सरिया लेकर जमकर पिटाई कर दी।
दूसरे पक्ष के ताज मोहम्मद पुत्र सत्तार अली ने गांव के ही साहने आलम पुत्र जहानी, मनसूफ पुत्र तबीब, अखलाख अली पुत्र समानी, बबलू पुत्र शरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सुबह 5:30 बजे वह व उसके भाई गांव के निकट सैयद बाबा की मजार के पास खड़े थे।
तभी पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोग हमलावर हो गए। लाठी-डंडों व सरियों से जमकर प्रहार कर घायल कर दिया। इस घटना में उमर अली, ताज मोहम्मद, जहानी अली, नवाब अली, इस्तिखार अली, बबलू, शान अली सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।