{"_id":"5974d86e4f1c1b03418b4574","slug":"sp-leader-s-house-found-guns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में सपा नेता के घर मिला असलहों का जखीरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में सपा नेता के घर मिला असलहों का जखीरा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
अवैध असलहों की सूचना पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने भारी फोर्स और पीएसी के साथ कटरी के एक गांव में छापेमारी की। पुलिस ने सपा के कद्दावर नेता जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे समेत चार लोगों के घरों को खंगाला। छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए। एक युवक चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में शाम को सदर कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार यादव फोर्स लेकर कटरी गांव में पहुंचे थे। पुलिस ने एक-एक कर चार घरों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के भतीजे के घर से पुलिस ने सात तमंचे और एक बंदूक सहित बड़ी संख्या में कारतूूस बरामद किए। जबकि पड़ोस के एक घर से एक राइफल व एक तमंचा, अन्य दो घरों से दो तमंचे बरामद किए हैं। इस दौरान एक युवक छत के रास्ते से भागने में सफल रहा, जबकि जिला पंचायत सदस्य का भतीजा समेत तीन लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया अवैध असलहों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।