फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   so and chauki incharge suspend

एसपी ने कोतवाल व चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

Sat, 23 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
so and chauki incharge suspend
दौड़ द‌िलाएगी जीत - फोटो : Demo
सदर कोतवाली क्षेत्र के भाऊबुजुर्ग गांव में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद युवक की हत्या व तीन लोगों को घायल करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी दिनेश कुमार पी ने मामले में लापरवाही के आरोप में सदर कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव व जलालपुर चौकी प्रभारी रामप्रकाश शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


भाऊबुजुर्ग निवासी श्रवण कुमार पुत्र गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने कोतवाली में गांव के अंशू, अनुज, अंकुर पुत्र राजेश कुमार चतुर्वेदी, विकास पुत्र राकेश कुमार, गोलू पुत्र रामप्रकाश चतुर्वेदी, बृजमोहन और प्रवीण पुत्र रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग अवैध शराब बेचते हैं। इन लोगों ने मुखबिरी के शक में शुक्रवार को जलालपुर पनवारा गांव के पास उसे पीटा। उसने कोतवाली में थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह को प्रार्थनापत्र देकर हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


कोतवाल ने कार्रवाई के बजाय उसे भगा दिया था। श्रवण के मुताबिक रात आठ बजे वह अपने घर के बाहर भाई आदेश उर्फ अद्दू, पंकज आदि के साथ बैठा था। इसी बीच कार से आए हथियारबंद लोग उसके भाई आदेश उर्फ अद्दू को अगवा कर ले गए और हत्या कर उसका शव गांव के रामबाबू के खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने पर आरोपियों की फायरिंग से उसका भाई पंकज, सावन कुमार व कैलाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाते समय हमलावरों ने दोबारा फायरिंग कर हत्या की धमकी दी। घायल पंकज, सावन कुमार व कैलाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पंकज को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed