{"_id":"59023b184f1c1b1035c0d4c9","slug":"six-gang-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय छह लुटेरे गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय छह लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर वाहनों को लूटने वाले छह अंतर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लुटेरे फरार हो गए। इनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार तमंचे मिले हैं। 21 अप्रैल की रात फतेहगढ़ के गुचिलिहाई मऊदरवाजा निवासी सुधीर कुमार चचेरे भाई अरुण कुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा लेकर भज्जापुर जा रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र समधन के पास बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी। सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के छह लुटेरों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने सुधीर कुमार के ट्रैक्टर-ट्राली, इंदिरापुरम गाजियाबाद से लूटी गई ईको कार और बकेवर इटावा से लूटे गए 10 चक्का ट्रक के अलावा तीन तमंचे व सात कारतूस बरामद किए हैं।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने खुलासा किया। बताया कि पकड़े गए लुटेरे हाईवे पर सुनसान स्थान पर घात लगाकर चालक को बंधक बनाकर वाहनों को लूट कर फरार हो जाते हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, औरैया और इटावा में इन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र पाल सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, अमर पाल सिंह कोतवाली निरीक्षक गुरसहायगंज मौजूद रहे।
इन बदमाशों को दबोचा
रूपेंद्र पुत्र सुंदर निवासी हरराय बसरेहर इटावा, अनुज यादव पुत्र मोहर सिंह निवासी चकरपुर विधूना औरैया, सूरज जाटव पुत्र राजाराम निवासी इमलिया अजीतमल औरैया, सनी जाटव पुत्र अशोक, बिजेंद्र जाटव पुत्र अजीत सिंह निवासी नगला पियरा बिधूना औरैया, दिनेश बाबू पुत्र अशर्फी लाल निवासी नगला उमरपुर अजीतमल औरैया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रेमिका के महंगे शौक में बन गया लुटेरा
पुलिस के हत्थे चढ़े सनी जाटव (18) का परिवार आर्थिक स्थिति से खुशहाल है। उसका पिता राजकीय नलकूप विभाग में कर्मचारी है। उसने बताया कि प्रेमिका को महंगे उपहार देने का शौक था। कक्षा 10 की पढ़ाई के बाद से वह साथियों के साथ लूटपाट करने लगा।