{"_id":"5919f2b54f1c1b7e3cf22ec6","slug":"road-accidents-eight-injured-in-road-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 15 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के नेकनामपुर में मकान निर्माण के समय रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए है। इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव निवासी रन्नो देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने गांव के सतीश चंद्र पुत्र रामस्वरूप, राहुल पुत्र सतीश, सुधा देवी पत्नी सतीश के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उक्त लोगों के मकान उसके मकान के नजदीक हैं। रन्नो देवी ने बताया कि मकान बनाते समय उक्त लोग रास्ते की जगह को घेर रहे थे। जब मना किया तो सभी लोगों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर एक राय होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने दौड़े पति महेंद्र व देवर राजू को भी पीटकर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए भागे तो ईंट-पत्थर चला दिए। गांव वालों को आता देख उक्त आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायलों में राजू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरे पक्ष के राम स्वरूप पुत्र नवाब सिंह ने राजू व महेंद्र पुत्रगण बिहारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपना मकान बनवा रहा था। तभी रास्ते के विवाद को लेकर उक्त लोग मारपीट करने लगे। मारपीट की बात सुन समर्थन में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव से आए रिश्तेदार रामऔतार पुत्र अर्जुन सिंह, धीरेंद्र सिंह पुत्र विश्वनाथ के अलावा सुधा पत्नी सतीश, राहुल पुत्र सतीश, सतीश पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। उक्त लोगों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पांचों घायलों को सीएचसी तालग्राम भेजा। यहां पर पीड़ितों ने मेडिकल कराने से मना करा दिया और दूसरे स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए।