{"_id":"581f6c134f1c1bf37eb376e3","slug":"result-should-give-teams-the-robbery-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट चाहिए, टीमें लगाकर करें डकैती का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिजल्ट चाहिए, टीमें लगाकर करें डकैती का खुलासा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज्र
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते आर्ईजी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले शिवाजी नगर व रंगियनपुरवा में पड़ी डकैती के मामले में आईजी जोन जकी अहमद कानपुर ने रविवार को घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों व परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश एसपी को दिए। वहीं पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
रविवार को आईजी जोन कानपुर जकी अहमद करीब तीन बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। शिवाजी नगर में रामनरेश के घर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। रंगियनपुरवा निवासी अमर सिंह के यहां पहुंचे। परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी से कहा कि इन घटनाओं का मुझे रिजल्ट चाहिए। टीमें लगाकर पीड़ितों को न्याय दिलाएं। घटनाओं का खुलासा करें। इस मौके पर एएसपी, सीओ के अलावा कोतवाली प्रभारी आदि रहे।
विज्ञापन
पुलिस अपना काम कर रही है, शीघ्र होगा वर्कआउट
आई जोन कानपुर जकी अहमद ने बताया कि कानपुर देहात के ककवन, तिर्वा व कन्नौज में डकैती की घटनाएं हुई हैं। पुलिस की टीम अपना काम कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। कन्नौज में पहले भी बड़ी वारदातें हुई हैं। पुलिस ने उनका भी खुलासा किया है। इस मामले का भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। रात में गश्त लगाने के लिए और अधिक जवान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन