{"_id":"5b2011f24f1c1b264d8b6447","slug":"pwd-s-je-ruthlessly-beaten-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के जेई ने पत्नी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी के जेई ने पत्नी को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पीडब्ल्यूडी के जेई ने पत्नी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने पुलिस की मदद से पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पति फरार हो गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में छापेमारी शुरू की है।
जालौन के सिंहपुरा निवासी विनोद कुमार ने 2004 में बेटी अर्चना की शादी कौशल किशोर निवासी अशोक नगर कन्नौज से की थी।
कौशल किशोर पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर तैनात हैं। शादी के बाद से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार रात कौशल किशोर ने पत्नी अर्चना को स्टोर रूम में बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने अर्चना को बचाया। मामले की जानकारी के बाद मंगलवार सुबह पहुंचे अर्चना के भाई विक्रम सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को कौशल किशोर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अर्चना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।