{"_id":"574741484f1c1b6072690cd0","slug":"putting-the-two-sides-clash-in-the-scrap-heap","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 27 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
घायल अवनीश और अरुण कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर में ग्रामसभा की जमीन घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडें चलने के साथ ही पथराव भी हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम अकबरपुर निवासी सूरज पाल पुत्र मैकूलाल और राकेश कुमार पुत्र मुंशीलाल प्रजापति के बीच पिछले काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बाद ग्रामसभा की जमीन घूरा डालने और आंधी से टूटी पड़ी पेड़ की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर लाठी-डंडों के साथ आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
इस बीच किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष से सूरज पाल, अवनीश, ओमप्रकाश, रोहित, रामप्रकाश, अरुण और दूसरे पक्ष से राकेश कुमार, संतोष कुमार, महावीर और मनोज घायल हो गए। खून से लथपथ सभी घायल कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक पक्ष के घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भेज दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार, संतोष कुमार, मनोज और सूरज पाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।